
Instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए SUV कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर किए स्टंट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
AajTak
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक शख्स ने SUV कार पर नीली-लाल बत्ती लगाकर रोड पर खूब स्टंट किए. इस मामले में जब पुलिस को शिकायत मिली तो पुुलिस ने केस दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया और आरोपी की तलाश कर रही है.
दिल्ली में एसयूवी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर खतरनाक ड्राइविंग करने का एक मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए नीली और लाल बत्ती लगी SUV कार को जिग-जैग तरीके से चलाया और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया. इसको लेकर पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में केस दर्ज किया गया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 22 फरवरी को इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इस क्लिप को 5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं. पुलिस ने बताया कि जब वीडियो बनाया जा रहा था, उस दौरान वाहन की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी. पुलिस ने एसयूवी कार को जब्त कर लिया है. वहीं ड्राइवर अबतक फरार है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी मालिक पीयूष शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने कार अपने एक दोस्त को दी थी, जिसने देर रात की पार्टी के बाद स्टंट शूट किया था. उन्होंने कहा कि शर्मा के बयान की जांच की जा रही है. मामला तब सामने आया जब राजौरी गार्डन के एक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने 27 फरवरी को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने की बात कही गई.
डीसीपी ने क्या बताया?
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया, "इन स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया फॉलोअर्स हासिल करने और युवाओं को गुमराह करने के लिए गर्व से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए थे." उन्होंने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की एक टीम ने टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है.
ड्राइवर को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










