
INS Vikrant की तरह बना सकते हैं एक और एयरक्राफ्ट करियर, नौसेना प्रमुख ने दिए संकेत
AajTak
नौसेना प्रमुख ने संकेत दिए हैं कि INS Vikrant की तरह एक और स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर बनाने पर विचार किया जा रहा है. यह और आधुनिक होगा. खतरनाक होगा. इसे जल्दी बनाया जा सकेगा. आइए समझते हैं दूसरे एयरक्राफ्ट करियर के क्या फायदे हैं? कैसे नौसेना की ताकत बढ़ेगी? दुश्मन में डर बैठेगा?
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार (Admiral R. Hari Kumar) ने आजतक के एक कार्यक्रम में संकेत दिया था कि नौसेना IAC-1 यानी INS Vikrant एयरक्राफ्ट करियर का रिपीट ऑर्डर देने का सोच रही है. यानी विक्रांत जैसा ही एक और विमानवाहक युद्धपोत जल्दी ही तैयार हो सकता है. नौसेना अगले कुछ महीनों में इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज सकती है. अगर यह स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर (Indigenous Aircraft Carrier - IAC) का रिपीट ऑर्डर होता है इससे क्या फायदा होगा?
अभी भारत के पास दो विमानवाहक युद्धपोत हैं. पहला INS Vikramaditya और दूसरा INS Vikrant. दोनों ही युद्धपोत दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ विमानवाहक युद्धपोतों में शामिल हैं. विक्रांत जैसा एयरक्राफ्ट करियर बनने से हम चीन की नौसेना की बराबरी कर लेंगे. उसके पास भी तीन ही एयरक्राफ्ट करियर हैं. पाकिस्तान के पास तो एक भी एयरक्राफ्ट करियर नहीं है. सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि हम किसी भी तटीय इलाके को सुरक्षा प्रदान कर सकेंगे. दुश्मन समुद्री रास्ते से देश के किसी भी तटीय क्षेत्र की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देख पाएगा.
INS Vikrant जैसा एक और एयरक्राफ्ट करियर भारतीय नौसेना की ताकत में कई गुना का इजाफा कर देगी. साथ ही साथ दक्षिण एशिया और हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में पावर बैलेंस बनाएगी. पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर को बनने में 13 साल लग गए थे. लेकिन नया बनने में इतना समय नहीं लगेगा. यह आधे समय भी बन सकता है. क्योंकि विक्रांत को बनाने के लिए कोचीन शिपयार्ड ने कई सारी तकनीकें विकसित की थी. नए इंडस्ट्री पार्टनर खोजे थे. इसे बनाने में 150 से ज्यादा भारतीय कंपनियां शामिल थीं. अब नया करियर बनाने के लिए सारी व्यवस्थाएं हैं.
इसलिए नया करियर बनाना आसान होगा. समय की बचत होगी. वाजिब लागत होगी. साथ ही इसे ज्यादा घातक, आधुनिक और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा. अगर विक्रांत जैसा भी एक करियर बनकर तैयार हो जाता है तो भारत की धाक पूरी दुनिया में बढ़ जाएगी. क्योंकि विक्रांत के पास जिस तरह के हथियार, फाइटर जेट्स और मिसाइलें तैनात हैं, वो उसे अपने आप में बहुत ताकतवर बना देती है. नए करियर में और अधिक घातक हथियार लगाए जा सकते हैं. पहले जानते हैं कि विक्रांत के वो कौन से हथियार हैं, जो बेहद घातक हैं.
बराक-ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें, इनकी रफ्तार ही बेहद घातक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










