
Indore: महिला ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, बेइज्जती के डर से बुजुर्ग ने किया सुसाइड
AajTak
Indore: अकेलापन दूर करने के लिए रिटायर्ड फ्लाइट अफसर से सोशल मीडिया के जरिये एक महिला से दोस्ती की थी. महिला ने बुजुर्ग को अपनी बातों में फंसाया और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी. समाज में बेइज्जती के डर से अफसर अपने कमरे में फांसी पर लटक गया. अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
एक बुजर्ग की सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये एक महिला से दोस्ती हुई. आरोप है कि महिला ने बुजुर्ग का आपत्तिजक वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इज्जत जाने का डर बुजुर्ग को ऐसा बैठा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सामने आया है कि मृतक बुजुर्ग अकेला रहता था और फ्लाइंग ऑफिसर के पद से रिटायर हुआ था.
मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर की है. यहां राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के आईपीएस कॉलेज में दो-तीन साल से स्टोर मैनेजर के पद पर पदस्थ 69 साल के बुजुर्ग विलास दलवी ने आईपीएस कॉलेज के ए ब्लॉक के क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दलवी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे. इस बात से परेशान उनके परिजन जब कॉलेज पहुंचे तो दलवी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने दलवी के परिजनों से पूछताछ की तो सामने आया कि वे इंदौर फ्लाइंग क्लब के सदस्य रहे हैं और फ्लाइंग ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद से आईपीएस कॉलेज में काम कर कर रहे थे. विलास दलवी यहीं पर अकेले रहते थे. पुलिस ने दलवी के कमरे की छानबीन की तो उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस ने दलवी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया. उसकी जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.
पुलिस के अनुसार, दलवी काफी समय से अकेले थे और कॉलेज में भी अकेले ही रहते थे. इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए दलवी ने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई. जिसके जरिए उनका कॉन्टैक्ट एक महिला से हुआ. दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए चैटिंग भी होने लगी थी.
महिला ने दलवी को इस तरीके से अपने झांसे में लिया कि दोनों वीडियो कॉल पर बात करने लगे. इस दौरान महिला ने दलवी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनके व्हाट्सएप पर भेजा. वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगी. इस बात की जानकारी बुजुर्ग ने अपने मित्र को फोन पर दी थी. फिर इज्जत खराब न हो जाए, कोई उंगली ना उठाए इससे परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
राजेन्द्र नगर थाने के जांच अधिकारी सचिन त्रिपाठी ने कहा है कि पता चला है कि मृतक सोशल मीडिया से किसी महिला के संपर्क में थे. दोनों के बीच हुई बातचीत हमें मिली है. जिसमें महिला की ओर से बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










