
Indore: नशे में लड़खड़ाती हुईं डिस्को से निकलीं लड़कियां, बाइक पर लादकर पहुंचाया घर
AajTak
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित पब से कुछ युवक और लड़कियां लड़खड़ाती हुईं निकलीं. नाबालिग लड़कियां इस कदर नशे में थीं, वह खड़ी तक नहीं हो पा रही थीं. उनके साथ आए युवकों ने बाइक से लादकर जैसे-तैसे लड़कियों को घर पहुंचाया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नशे में धुत कुछ युवक-युवतियां रोड पर हुड़दंग मचा रहे हैं. नशे में धुत लड़कियों को कुछ युवक घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते भी दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है. इस इलाके में पब और डिस्को हैं. यहां देर रात तक युवा पार्टी करते हैं. इस इलाके का शनिवार रात का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के और नाबालिग लड़कियां नशे में रोड पर हंगामा कर रहे हैं.
इन लड़के लड़कियों के कदम बहकते नजर आ रहे हैं. एक युवती इस कदर नशे में दिख रही है कि उसका साथी उसे घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहा है. वहीं एक अन्य युवती को नशा ज्यादा हो जाने पर नींबू पानी पिलाने की बात कही जा रही है.
पुलिस कमिश्नर बोले- पुलिस कर रही है कार्रवाई
इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसको लेकर पुलिस सजग है. इस तरह के कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की गई है. पुलिस के द्वारा रात्रिकालीन चेकिंग की जा रही है.
उन्होंने कहा कि 40 लाख की आबादी वाले शहर में यदि कुछ लोगों के द्वारा इस तरह के वीडियो बना लिए जाते हैं तो उसे पूरे शहर के मिजाज को भांपने का पैमाना नहीं माना जा सकता. शहर में कई गंभीर अपराध कम हुए हैं. कई गिरोह को खत्म किया जा चुका है और आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








