
Indore कांग्रेस ने अपने बागी उम्मीदवार अक्षय कांति बम पर रखा 5000 रुपए का इनाम, निगरानी उड़नदस्ता भी लगाया
AajTak
Indore Akshay Kanti Bam: आईपीसी की धारा 307 के आरोपी अक्षय कांति बम को गिरफ्तार करवाने के लिए पार्टी लगी हुई है. पुलिस का सहयोग करने के लिए रात्रि 11 बजे निगरानी उड़नदस्ता लगाया गया है. पोस्टर और बैनरों मे लिखवाया है कि फरार आरोपी अक्षय बम की सूचना 94250-60420 नंबर पर देने वाले आम नागरिक या कांग्रेस के कार्यकर्ता को 5100 रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा
MP News: इंदौर लोकसभा चुनाव के मैदान से कदम पीछे खींचने वाले और आईपीसी की धारा 307 में आरोपी अक्षय कांति बम को कांग्रेस घेरने में जुट गई है. बागी होकर बीजेपी में शामिल हो चुके नेता बम के खिलाफ कांग्रेस ने शहर में जगह-जगह पोस्टर-बैनर चिपका दिए हैं. यह पोस्टर्स हत्या के आरोप में फरार चल रहे बम को गिरफ्तार करवाने के लिए लगवाए गए हैं.
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया, कांग्रेस पार्टी के भगोड़ा लोकसभा चुनाव उम्मीदवार और आईपीसी की धारा 307 के आरोपी अक्षय कांति बम को गिरफ्तार करवाने के लिए पार्टी लगी हुई है. पुलिस का सहयोग करने के लिए रात्रि 11 बजे निगरानी उड़नदस्ता लगाया गया है. पोस्टर और बैनरों मे लिखवाया है कि फरार आरोपी अक्षय बम की सूचना 94250-60420 नंबर पर देने वाले आम नागरिक या कांग्रेस के कार्यकर्ता को 5100 रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा.
फरार आरोपी अक्षय कांति बम के पोस्टर सैकड़ों की संख्या मे ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा सहित रेलवे स्टेशन, सरवटे बस स्टेड, रीगल चौराहा, पलासिया चौराहा, तिलक नगर, एसओजी लाईन, यशवंत रोड, जयराम कॉलोनी सहित कई स्थानों पर चिपकाए गए हैं.
यादव ने कहा है कि सेंशन कोर्ट से अक्षय कांति बम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. निचली अदालत की तरफ से अक्षय कांति बम और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाए जाने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है तो आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है? कांग्रेस ने मांग की है कि आरोपी अक्षय बम को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए. हमारा निगरानी उड़नदस्ता भी लगातार पुलिस के सहयोग के लिए उसे जगह-जगह तलाश रहा है और इसलिए इनाम भी अब घोषित किया गया है, क्योंकि आम जनता से इसकी जानकारी मिल सके और हम इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे सकें.
यह भी पढ़ें: Indore: कांग्रेस की उम्मीदवारी छोड़ BJP में शामिल हुए अक्षय कांति बम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कोर्ट से नहीं मिली राहत
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा, पहले भी हमने खजराना थाना प्रभारी सुजित को भी आरोपी अक्षय बम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था, तो उन्होंने बताया था कि हमारी टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है और कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई भी की गई है. गिरफ्तारी वारंट हमें मिल चुका है. कानून अपना काम कर रहा है. सूचना मिलने पर शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










