
Indo-Pak Tension: धमाकों की आवाज़ें, ड्रोन हमले और गूंजते सायरन... पठानकोट से फिरोजपुर तक ऐसे हैं हालात, बाजार बंद
AajTak
रात भर तनाव के बाद पठानकोट और जालंधर जिलों में लोगों की नींद उड़ी रही, जबकि होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर में सायरन बजने लगे. पाकिस्तान के साथ पंजाब की सीमा 532 किलोमीटर लंबी है.
India Pakistan Border Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं. पंजाब के पठानकोट में शनिवार को विस्फोट जैसी आवाजें सुनाई देने के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया. स्थानीय अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र के बाजारों को बंद करा दिया. इससे पहले रात भर तनाव के बाद पठानकोट और जालंधर जिलों में लोगों की नींद उड़ी रही, जबकि होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर में सायरन बजने लगे. पाकिस्तान के साथ पंजाब की सीमा 532 किलोमीटर लंबी है.
अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट में जिला अधिकारियों ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो लोगों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम करेगा. पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर आसमान से कोई भी पदार्थ या वस्तु गिरती है, तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें.
डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल ने कहा, 'यह देखा गया है कि कुछ लोग ऐसी चीजें उठाकर ले जाते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकती हैं.' उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि अगर ऐसी कोई चीज जमीन पर पड़ी मिले, तो वे उसके पास न जाएं और न ही उसे छूएं.
अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट के अलावा, शनिवार सुबह जालंधर जिले में भी लोगों ने विस्फोट जैसी आवाजें सुनीं, जबकि होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर में हवाई सायरन बजने लगे. हरियाणा के सिरसा में भी कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने आधी रात के बाद विस्फोट जैसी आवाजें सुनीं.
सिरसा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आधी रात के कुछ समय बाद एक गांव के खेतों में एक अज्ञात धातु की वस्तु का मलबा गिरा. एक ग्रामीण ने बताया, 'हम सो रहे थे, तभी तेज आवाज सुनाई दी. सुबह हमने देखा कि खेतों में धातु की कोई वस्तु गिरी हुई है. बाद में रक्षाकर्मी आए और मलबा उठाया.'
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह जालंधर जिले के कंगनीवाल गांव में एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र भी एक रिहायशी इलाके में गिरा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में एक प्रवासी मजदूर घायल हो गया, जबकि इलाके के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि अज्ञात वस्तु के कुछ हिस्से इलाके में पड़े हुए हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









