
Indigo Flight Emergency Landing: बम की धमकी के बाद चंडीगढ़ से आ रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
indigo flight emergency landing: चंडीगढ़ से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6382 को बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा. विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराकर आइसोलेशन बे में जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पूरी सुरक्षा जांच के बाद स्थिति सामान्य पाई गई.
चंडीगढ़ से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया. यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को फ्लाइट 6E-6382 को लेकर बम की सूचना मिली.
मुंबई एटीसी ने तुरंत इमरजेंसी की घोषणा की पुलिस के अनुसार, यह धमकी हवाई अड्डे की हॉटलाइन नंबर पर मंगलवार दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर आई. इसके बाद मुंबई एटीसी ने तुरंत पूरी इमरजेंसी की घोषणा की और संबंधित फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति दी.
विमान की जांच की गई फ्लाइट ने दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर सुरक्षित रूप से लैंड किया. इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां स्पेशल बम डिस्पोजल टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की. जांच के दौरान फ्लाइट में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह धमकी झूठी थी.
पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान में कितने यात्री सवार थे, इस बारे में अभी जानकारी साझा नहीं की गई है. हालांकि, सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी किसने और क्यों दी. कॉल ट्रेस कर उसकी तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस घटना के कारण थोड़ी देर के लिए हवाई अड्डे पर अन्य उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, लेकिन स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










