
IndiGo प्लेन के पहिए के आगे आ गई कार, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, देखें Video
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को Go First एयरलाइन की एक कार इंडिगो प्लेन के नीचे आ गई. हालांकि, इस दौरान कार प्लेन के पहिए से टकराने से बाल बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया.
दिल्ली एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को एक कार इंडिगो प्लेन के नीचे आ गई. हालांकि, इस दौरान कार प्लेन के पहिए से टकराने से बाल बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया.
बताया जा रहा है कि ये कार Go First एयरलाइन की थी. यह हादसा एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल के स्टैंड नंबर 201 पर हुआ. यहां Go First एयरलाइन की कार IndiGo के A320neo फ्लाइट के नीचे आ गई. DGCA इस मामले की जांच करेगी.
#WATCH | A Go Ground Maruti vehicle stopped under the nose area of the Indigo aircraft VT-ITJ that was parked at Terminal T-2 IGI airport, Delhi. It was an Indigo flight 6E-2022 (Delhi–Patna) pic.twitter.com/dxhFWwb5MK
उधर, कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, ताकि पता चल सके कि कहीं उसने शराब तो नहीं पी थी. हालांकि, टेस्ट निगेटिव पाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे में किसी भी घायल नहीं हुआ. न ही प्लेन को कोई नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इंडिगो की फ्लाइट पटना के लिए उड़ान भरने वाली थी. तभी एक कार उसके नीचे आ गई. हालांकि, कार विमान के पहिए से टकराने से बच गई. इसके बाद विमान ने पटना के लिए उड़ान भरी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










