
IndiGo की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिला ई-मेल
AajTak
देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट पर तब हड़कंप मच गया, जब मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को एक धमकी भरा ई-मेल मिला. शनिवार देर रात आए इस ई-मेल में IndiGo की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के हवाई अड्डे पर तब अचानक हड़कंप मच गया, जब IndiGo की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. मुंबई हवाई अड्डे का प्रबंधन देखने वाली कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को इस संबंध में एक धमकी भरा ई-मेल मिला. पुलिस ने घटना के संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि ये ई-मेल शनिवार को देर रात आया. उस समय एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि जल्द ही जांच-पड़ताल करने के बाद पता चल गया कि ये अफवाह है, क्योंकि विमान के अंदर कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया.
सहर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ई-मेल में लिखा था- मैं 6E 6045 फ्लाइट को उड़ा दूंगा. इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506B के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस घटना को लेकर इंडिगो ने एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि बम से उड़ाने की धमकी के चलते इंडिगो संबंधित फ्लाइट 1 अक्टूबर 2022 को प्रभावित हुई. ये फ्लाइट मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी.
बयान के मुताबिक जैसे ही विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली, तब इससे जुड़ी जांच शुरू कर दी गई. पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया गया. सभी जांच पूरी होने के बाद ही विमान ने उड़ान भरी. हालांकि कंपनी ने अपने बयान में फ्लाइट उड़ने में कितनी देरी हुई और कितने यात्री इससे परेशान हुए इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट का संचालन अडानी समूह और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया मिलकर करते हैं. इसके लिए MIAL ज्वॉइंट वेंचर बनाया गया है. इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस है. देश में छोटे विमानों से सस्ते किराये पर उड़ान भरने के लिए इंडिगो को खास तौर पर जाना जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










