
Indian Railways Holi Special Trains: 18 मार्च तक चलेंगी 1200 से अधिक होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप... कई प्रमुख शहरों को मिलेगी सुविधा
AajTak
भारतीय रेलवे ने त्योहार के मौके पर कई खास इंतजाम किए हैं. देशभर के प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए 1,200 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें ट्रिप संचालित की जाएंगी. यह सुविधा 18 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को सफर में आसानी मिल सके.
भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए 18 मार्च तक देशभर में 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की घोषणा की. इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना बताया गया है. ये स्पेशल ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों, राजधानियों को जोड़ेंगी. इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में मदद मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी. रेल मंत्रालय ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये इंतजाम किए गए हैं. 18 मार्च 2026 तक 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित की जाएंगी. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 1,500 तक की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई-बनारस रूट पर होली स्पेशल ट्रेनें शुरू, जानें किस दिन कौन सी ट्रेन चलेगी?ये होंगी स्पेशल ट्रेन
अधिकारियों के अनुसार, लंबी दूरी की प्रमुख स्पेशल ट्रेनें मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी तक चलाई जाएंगी. वहीं विशाखापट्टनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.
इसके अलावा पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद जैसे बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों को नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु से जोड़ा जाएगा.
पूर्वी और उत्तरी रेलवे कॉरिडोर में हावड़ा, सियालदह, कोलकाता और मालदा टाउन से रक्सौल, मधुबनी, गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी. दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों को वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या कैंट, हरिद्वार, अमृतसर और कटिहार से जोड़ा जाएगा.
दक्षिण भारत से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, कोयंबटूर, सिकंदराबाद, तिरुपति और एसएमवीटी बेंगलुरु से पटना, बरौनी, मुजफ्फरपुर, संतरागाछी, अजमेर और जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










