
Indian Railways: साबरमती-ग्वालियर समेत पश्चिम रेलवे इन रूट्स पर चला रहा समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट और शेड्यूल
AajTak
गर्मियों की छुट्टियों और त्योहार के चलते ट्रेन में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-ग्वालियर-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है.
गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से रेलवे की तरफ से विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े. इसी कड़ी में पश्चिमी रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-ग्वालियर-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है.
ट्रेन की जानकारी ट्रेन संख्या 09445 साबरमती-ग्वालियर स्पेशल (एक फेरा) ट्रेन संख्या 09445 साबरमती-ग्वालियर स्पेशल 19 अप्रैल शुक्रवार को साबरमती से 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 5.00 बजे ग्वालियर पहुंचेगी. मार्ग में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा, आगरा कैंट, धौलपुर और मुरैना स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 17 कोच और जनरल श्रेणी के 3 कोच रहेंगे.
ट्रेन संख्या 09446 ग्वालियर-उधना स्पेशल वाया अहमदाबाद (एक फेरा) ट्रेन संख्या 09446 ग्वालियर-उधना स्पेशल 20 अप्रैल शनिवार को ग्वालियर से 9:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 4.15 बजे उधना पहुंचेगी. मार्ग में यह ट्रेन सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा, आगरा कैंट, धौलपुर और मुरैना स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 17 कोच और जनरल श्रेणी के 3 कोच रहेंगे.
इनके अलावा भी रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इनकी जानकारी आप नीचे दिए गए चार्ट से हासिल कर सकते हैं.
बता दें कि ट्रेन की बुकिंग 19 अप्रैल को यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










