
Indian Railways: रेलवे ने 55 ट्रेनें करीं रद्द, 10 के बदले रूट, सफर शुरू करने से पहले जरूर देख लें लिस्ट
AajTak
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लगातार काम करता रहता है. इसी कड़ी में कई बार रेलवे को ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी ना हो इसलिए रेलवे पहले ही प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी कर देता है.
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से चलने की दिशा में लगातार काम कर रहा. इसी कड़ी में रेलवे अलग-अलग स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग और थर्ड लाइन की कमिशनिंग का काम कर रहा है. अब रेलवे ने गोरखपुर कैंट यार्ड रिमाडलिंग और गोरखपुर कैंट-कुसम्ही की तीसरी लाइन के कमीशनिंग के चलते इस रूट को ब्लॉक करने का फैसला किया है. 07 से 11 सितंबर तक इस रूट पर ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ के रूट में बदलाव किया जाएगा, वहीं, कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा.
रेल अधिकारियों के मुताबिक गोरखपुर कैंट यार्ड रिमाडलिंग होने के बाद सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो जायेगा तथा यहां पर लाइनें और प्लेटफार्म की संख्या बढ़ जायेगी और यहां से गाड़ियां चलाई जा सकेंगी. वहीं, तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के फलस्वरूप अधिक गाड़ियों का संचालन होगा तथा गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा. नीचे देखते हैं प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट.
यह ट्रेनें होंगी रद्द>प्रयागराज, रामबाग और मुजफ्फरपुर से 11 सितंबर 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस
>लखनऊ जं. और पाटलिपुत्र से 08, 09 और 11 सितंबर 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12530/12529 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस.
>गोरखपुर से 08, 10 एवं 11 सितंबर 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस.
>गोमतीनगर से 11 सितंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










