
Indian Railways: रेलवे ने बड़ी संख्या में रद्द की ट्रेनें, कई ट्रेनों के फेरे घटाए, देखें लिस्ट
AajTak
IRCTC Cancelled Trains List: रद्द की जाने वाली स्पशल ट्रेनों में मेल/एक्सप्रेस व अन्य विशेष ट्रेनें शामिल हैं. इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब को जोड़ने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
इंडियन रेलवे ने ट्रेनों में कम यात्रियों की संख्या और कोरोना काल की त्रासदी को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है. रद्द की जाने वाली स्पशल ट्रेनों में मेल/एक्सप्रेस व अन्य विशेष ट्रेनें शामिल हैं. दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब को जोड़ने वाली ट्रेनें शामिल हैं. रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट... > गाड़ी संख्या 02486- श्रीगंगानगर-नांदेड़, 15 मई से रद्द रहेगी > गाड़ी संख्या 02485- नांदेड़-श्रीगंगानगर, 17 मई से रद्द रहेगी > गाड़ी संख्या 02440- श्रीगंगानगर-नांदेड़, 14 मई से रद्द रहेगी > गाड़ी संख्या 02439- नांदेड़-श्रीगंगानगर, 16 मई से रद्द रहेगी > गाड़ी संख्या 04156- कानपुर सेंट्रल से चलने वाली ये ट्रेन 14 मई से रद्द रहेगी. > गाड़ी संख्या 04155- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली ये ट्रेन 16 मई से रद्द रहेगी > गाड़ी संख्या 04637- जलंधर शहर-फिरोजपुर कैंट स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04638- फिरोजपुर कैंट-जलंधर शहर स्पेशल, 16 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04626- फिरोजपुर कैंट-लुधियाना स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04625- लुधियाना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04630- लोहिया खास जं.-लुधियाना स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04629- लुधियाना-लोहिया खास जं. स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04627- फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04628- फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04644- फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04643- फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का स्पेशल, 15 मई से रद्दंध > गाड़ी संख्या 04513- नंगल डैम-दौलतपुर चौक स्पेशल, 16 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 04514- दौलतपुर चौक-नंगल डैम स्पेशल, 15 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 05133- औड़िहार जं.-जौनपुर जं. स्पेशल, 16 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 05134- जौनपुर जं.-औड़िहार जं. स्पेशल, 14 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 05143- औड़िहार जं.-जौनपुर जं. स्पेशल, 14 मई से रद्द > गाड़ी संख्या 05144- जौनपुर जं.-औड़िहार जं. स्पेशल, 14 मई से रद्द
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








