
Indian Railways: रेलवे ने किस ट्रेन में शुरू कर दी बेडरोल की सुविधा? यहां मिलेगी जानकारी
AajTak
Bedroll Facility by Indian Railway: कोविड संक्रमण को कम करने के लिए इंडियन रेलवे द्वारा ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बंद कर दी गई थी. हालांकि, तीसरी लहर के बाद वापस ट्रेन में बेडरोल मिलने लगे हैं, लेकिन अभी की कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें ये सुविधा नहीं है.
IRCTC Bedroll Check Link: कोविड काल के दौरान ट्रेनों में बंद की गई बेडरोल की सुविधा को करीब 2 महीने पहले दोबारा शुरू करने के निर्देश दे दिए गए थे. तब एसी डिब्बों में मिलने वाली बेडरोल की सुविधा शुरू कर दी गई थी. लेकिन अभी भी पूरी तरह से सभी ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी भी हो रही है. साथ ही ट्रेन बुकिंग के बाद पता नहीं चल पाता कि जिस ट्रेन में यात्रा करनी है, उसमें बेडरोल की सुविधा है या नहीं. लेकिन IRCTC ने इस समस्या का समाधान कर दिया है. जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि जिस ट्रेन में सफर करने वाले हैं. उसमें बेडरोल की सुविधा है या नहीं.
कई ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा अभी भी उपलब्ध नहीं
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एसी डिब्बों से भी पर्दे हटा लिए गए थे और यात्रियों को मिलने वाली लिनन की सुविधा भी बंद कर दी गई थी. हालांकि, कोविड की तीसरी लहर खत्म होते ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के एसी डिब्बो में पर्दे भी लगाने शुरू कर दिए और बेडरोल की सुविधा भी शुरू कर दी है, लेकिन अभी भी सभी ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है. जिसको लेकर यात्रियों को अभी भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.
टिकट की बुकिंग के बाद जान सकेंगे आपनी ट्रेन की बेडरोल सुविधा
टिकट की बुकिंग के बाद IRCTC आपके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेज रहा है. जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप जिस ट्रेन से सफर करने वाले हैं उसमें बेडरोल हैं या नहीं. रेलवे ने अब तक तकरीबन 950 से ज्यादा ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बहाल कर दी है.
IRCTC की इस लिंक से जाने बेडरोल अपडेट

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










