
Indian Railways: मुश्किल में होली पर घर जाने वाले यात्री, फुल हुई ट्रेनों में बुकिंग, मजबूरी में ले रहे वेटिंग टिकट
AajTak
रेलवे ने पिछले साल करीब 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें विभिन रूट पर चलाई थीं. अब बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे फिर से स्पेशल ट्रेनें चला सकता है. हालांकि, इस बार रेलवे यात्रियों की संख्या देखकर ये तय करेगा कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाए जाने की जररूत है या नहीं.
भारतीय रेलवे में हर रोज लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं. त्योहारों के मौके पर यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ जाती है. अब मार्च में होली का त्योहार आ रहा है. ऐसे मौके पर पूरे भारत से लोग होली मनाने अपने-अपने गंतव्य तक जाने के लिए रेलवे का सहारा लेते है. हर साल रेलवे का प्रयास होता है कि यात्रियों को होली के त्योहार के लिए रेल की सुविधा दी जाए.
इस बार होली 8 मार्च को है लेकिन अभी से होली के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन फुल हो गया है. हर ट्रेन में खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली गाड़ियों में अब यात्रियों को वेटिंग टिकट लेनी पड़ रहा है और वेटिंग भी इतनी, जिसके कन्फर्म होने की उम्मीद बहुत कम है.
रेलवे हर साल उत्तर भारत और खासकर बिहार , झारखंड और पूर्वांचल के लिए विशेष ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाता है . रेलवे ने अभी केवल 13 स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं, इसमें भी यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहा है. वहीं रेलवे अगले कुछ दिनों में कुछ नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करेगा. ये स्पेशल ट्रेन इसलिए चलाई जाती हैं ताकि यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर यात्रियों को सुविधा दी जा सके. बाकी ट्रेनों में वेटिंग संख्या को बढ़ते देख स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रावधान है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिले.
रेलवे ने पिछले साल करीब 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें विभिन रूट पर चलाई थीं. हालांकि, इस बार भी रेलवे यात्रियों की संख्या देखकर ये तय करेगा कि अतिरिक्त ट्रेनें चलाए जाने की जरूरत है या नहीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










