
Indian Railways: भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत की यात्रा, 1185 रुपये की EMI पर दें किराया, जानें डिटेल्स
AajTak
इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर (मदुरै) कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा. श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767 है. जिसमें 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 70 सीटें) एवं स्लीपर (कुल 648 सीटें) उपलब्ध होंगी. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.
आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन के जरिए समय-समय पर टूर यात्रा चलाता रहता है. इस बार भारत गौरव दक्षिण भारत यात्रा के तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत की यात्रा कराई जाएगी. इस यात्रा में रामेश्वरम- मीनाक्षी मंदिर(मदुरै)-कन्याकुमारी–तिरूपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. 12 रात और 13 दिनों की ये यात्रा 13 जुलाई 2024 से 25 जुलाई 2024 तक होगी.
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण
इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को रामेश्वरम,मीनाक्षी मंदिर (मदुरै) कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा. श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767 है. जिसमें 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 70 सीटें) एवं स्लीपर (कुल 648 सीटें) उपलब्ध होंगी.
पर्यटकों के ट्रेन में उतरने/चढ़ने के स्टेशन गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान-छपरा-बनारस-प्रयागराज-प्रतापगढ़–रायबरेली– लखनऊ- कानपुर- उरई- वीरांगना लक्ष्मीबाई - ललितपुर एवं बीना होंगे. इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है.
कितना होगा किराया?
> इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में पैकेज का मूल्य रू- 24,450/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू- 23,000/- है. जिसमे स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था शामिल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










