
Indian Railways: भारतीय रेलवे में एंट्री लेवल पर खाली पड़े हैं 1.49 लाख पद: रेलमंत्री
AajTak
अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में रेलवे में खाली पड़े पदों की दी जानकारी. दरअसल सांसद महेश साहू ने रेल मंत्री से पूछा था कि भारतीय रेल में कितने एंट्री लेवल के पद खाली पड़े हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि भारतीय रेलवे में प्रवेश स्तर पर 1.49 लाख पद अभी रिक्त हैं. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वैष्णव ने कहा कि सभी रेलवे जोन में उत्तर रेलवे में प्रवेश स्तर पर सबसे अधिक 19,183 रिक्तियां हैं. वहीं दक्षिण रेल जोन में प्रवेश स्तर पर 17,022 पद रिक्त हैं. रेल मंत्री ने द्वारा दिए गए डाटा के मुताबिक उत्तर रेलवे के बाद दक्षिण सेंट्रल जोन खाली पदों के मामलों में दूसरे स्थान पर है. वेस्टर्न रेलवे में 15,377 और वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 11,101 पद खाली पड़े हैं. 9774 पद ईस्टर्न रेलवे में खाली पड़ा है.
सांसद महेश साहू ने मांगा था जवाब
लोकसभा सांसद महेश साहू ने रेल मंत्री से पूछा था कि भारतीय रेल में कितने एंट्री लेवल के पद खाली पड़े हैं. उन्होंने ये भी पूछा था कि इन पदों को कब तक भरा जाएगा. जिसके जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल में 1,49,688 लाख एंट्री लेवल के पद खाली पड़े हैं.
परिचालन जरूरतों के अनुसार भरे जाते हैं पद
रेल मंत्री ने कहा कि पदों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पदों को परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार मांगपत्रों की नियुक्ति के साथ रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों के माध्यम से भरा जाता है.
ओपेन मार्केट से भरते हैं ग्रुप सी-डी के पद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










