
Indian Railways: बारिश के चलते इस रूट की ट्रेनें 19 अक्टूबर तक रहेंगी प्रभावित, देखें लिस्ट और डिटेल्स
AajTak
North Eastern Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के लालकुआं-काशीपुर रेल खंड पर जल स्तर बढ़ने से कई ट्रेनों के रूट प्रभावित हुए हैं. दरअसल, बाजपुर-हेमपुर इस्माइल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 104 पर बारिश के जल का स्तर सुरक्षा मानक से ऊपर पहुंच गया है. जिसकी वजह से गाड़ियों को कैंसिल और शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है. देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट.
Trains Cancelled Due to Water Level Increased: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार हुई बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. इसके चलते ट्रेनों के कई रूट्स पर भी असर पड़ा है. पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के लालकुआं-काशीपुर रेल खंड पर स्थित बाजपुर-हेमपुर इस्माइल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 104 पर बारिश के जल का स्तर सुरक्षा मानक से ऊपर पहुंच गया है. जिसकी वजह से गाड़ियों को कैंसिल और शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है.
इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक बारिश का जलस्तर कम होने के आसार है. जिसके बाद गाड़ियों का संचलन सामान्य हो सकता है. आइये जानते हैं, कौन सी ट्रेनें हुईं कैंसिल, किन ट्रेनों का बदला रूट और किनका हुआ शार्ट टर्मिनेशन.
ये ट्रेनें रहेंगी केंसिल
इन ट्रेनों का किया जाएगा शार्ट टर्मिनेशन
इन ट्रेनों का होगा शार्ट ओरिजिनेशन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










