
Indian Railways: प्लेटफॉर्म पर खड़े इस शख्स की ट्रेन को आगे बढ़ाने में होती है अहम भूमिका, जानिए इसके बारे में
AajTak
Railway News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को हरी झंडी दिखाते हुए आपने कई बार देखा होगा. आज हम आपको बताएंगे कि यह हरी झंडी क्यों दिखाते हैं और सबसे बड़ी बात इनकी हरी झंडी दिखाए बिना कोई ट्रेन आगे क्यों नहीं बढ़ती है?
Indian Railways Facts: कई बार कुछ सवालों के जवाब नहीं मिल पाते हैं. लोग इसका जवाब जानने के लिए अपने दिमाग पर काफी असर डालते हैं. ऐसे ही रेलवे से जुड़े कई सवालों के लोग जवाब जानने की कोशिश करते हैं. रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को हरी झंडी दिखाते हुए आपने कई बार देखा होगा. आज हम आपको बताएंगे कि यह हरी झंडी क्यों दिखाते हैं और सबसे बड़ी बात इनकी हरी झंडी दिखाए बिना कोई ट्रेन आगे क्यों नहीं बढ़ती है?
इन्हें पॉइंटमैन कहा जाता है और पॉइंटमैन की भूमिका ट्रेन को आगे बढ़ाने में काफी अहम होती है. जानिए इसके पीछे की वजह...
पॉइंटमैन रेलवे क्रॉसिंग या प्लेटफॉर्म पर गेट के प्रोटेक्शन ड्यूटी पर खड़े रहते हैं. पॉइंटमैन का काम होता है कि आ रही सभी ट्रेनों को देखना और तय करना कि ट्रेन में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं है? जैसे- किसी डिब्बे में आग तो नहीं लगी है या ट्रेन का कोई हिस्सा लटका तो नहीं है? अगर, पॉइंटमैन ट्रेन में किसी भी तरह की असामनता नहीं पाता है तो वह इंजन पायलट को हरी झंडी दिखाता है. जिसके बाद पायलट भी हरी झंडी दिखाता है और आगे की यात्रा प्रारंभ होती है.
अगर ट्रेन में पॉइंटमेंन किसी तरह की दिक्कत को देखता है तो वह लाल झंडी दिखाता है. गुजरने वाली ट्रेन के साथ इसकी जांच करना या यह देखना कि क्या कोई यात्री मदद के लिए आवाज दे रहा है या दरवाजे पर बैठे किसी के पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस तो नहीं गए हैं? इसमें ट्रेन का हाईजैक होना और ट्रेन चालक का सोना भी शामिल होता है.
साथ ही, आपको यह भी बता दें कि दिन में तो पॉइंटमैन हरी झंडी दिखाकर इशारा करते हैं, मगर दिन में वो एलईडी टॉर्च का इस्तेमाल करते हैं. यह तरीका अंग्रेजों ने शुरू किया था जो अभी तक चलता आ रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










