
Indian Railways: पश्चिम रेलवे के इस रूट पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम शेड्यूल
AajTak
पश्चिम रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद और ग्वालियर के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आइए देखते हैं टाइम शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स.
भारतीय रेलवे द्वारा इस साल अक्टूबर से नवंबर तक दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा और सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इसी क्रम में त्योहारों को देखते हुए और यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद और ग्वालियर के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
यहां देखें ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 09411/09412 अहमदाबाद - ग्वालियर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09411 अहमदाबाद - ग्वालियर स्पेशल 19, 26 अक्टूबर और 2 नवंबर (शनिवार) को अहमदाबाद से 20.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.00 बजे ग्वालियर पहुंचेगी.
इसी तरह ट्रेन संख्या 09412 ग्वालियर - अहमदाबाद स्पेशल 20, 27 अक्टूबर और 3 नवंबर (रविवार) को ग्वालियर से 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
अहमदाबाद-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, गुना और शिवपुरी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







