
Indian Railways: पशुपतिनाथ मंदिर समेत इन धार्मिक स्थलों की करें यात्रा, नेपाल के लिए IRCTC का शानदार पैकेज
AajTak
Nepal Tour Packages: यात्रियों द्वारा इन टूर पैकेजों की अत्यधिक मांग को देखते हुए IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ नेपाल के लिए एक और टूर पैकेज आयोजित करने जा रहा है, जो दिनांक 27.06.22 से 02.07.22 तक संचालित किया जाएगा.
Indian Railways: IRCTC के चार पैकेज जून महीने में लखनऊ से नेपाल के लिए संचालित किए जाएंगे, जिनकी बुकिंग बहुत ही कम समय में फुल हो गई है. यात्रियों द्वारा इन टूर पैकेजों की अत्यधिक मांग को देखते हुए IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ नेपाल के लिए एक और टूर पैकेज आयोजित करने जा रहा है, जो दिनांक 27.06.22 से 02.07.22 तक संचालित किया जायेगा. 06 दिन एवं 05 रात्रि की इस यात्रा में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से काठमांडू एवं लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है.
इस पैकेज के तहत काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनकामना मन्दिर, विन्ध्यवासिनी मन्दिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराये जायेंगे। हिमालय की पहाड़ियों में सूर्योदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा. इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) IRCTC द्वारा की जाएगी.
दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 39,000/- रुपये प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 38,850/ रुपये है. यदि एक व्यक्ति अकेला होटल के रूम में ठहरेगा तो उसके लिए पैकेज मूल्य 48,500 रुपये होगा. इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है एवं बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर की जाएगी.
इसके अतिरिक्त लखनऊ से निम्न हवाई यात्रा पैकेजों का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक में 01-01 सीट बची है, इच्छुक व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं.
1-लखनऊ से नेपाल (22.06.2022 से 27.06.2022) पैकेज का मूल्य-रु-48,500/-2-लखनऊ से लद्दाख (22.06.2022 से 29.06.2022) पैकेज का मूल्य-रु-49,500/- 3-लखनऊ से कश्मीर (18.06.2022 से 23.06.2022) पैकेज का मूल्य-रु-48,650/-
इच्छुक व्यक्तियों द्वारा पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










