
Indian Railways: धनबाद रेल मंडल के इन स्टेशनों पर रुकेंगी सियालदह समेत कई ट्रेनें, देखें टाइम शेड्यूल
AajTak
यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 6 जोड़ी यानी 12 ट्रेनों का ठहराव पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं इन ट्रेनों का टाइम शेड्यूल.
भारतीय रेलवे एक तरफ जहां ट्रेनों को सुचारू और समयबद्ध तरीके से चलाने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव कर रहा है. वहीं स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है. इसके अलावा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के स्टॉपेज में भी बढ़ोतरी की जा रही है. इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर 6 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज देने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी कर रहा है और इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जा रहा है.
यहां देखें ट्रेनों के नाम नंबर और स्टॉपेज के साथ-साथ टाइमिंग:
> गाड़ी सं. 18623/18624 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस का चौधरीबांध स्टेशन पर ठहराव
26 फरवरी.2024 से गाड़ी सं. 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस का 23.57/23.59 बजे तथा दिनांक 27.02.2024 से गाड़ी सं. 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस का 02.38/02.40 बजे चौधरी बांध स्टेशन पर ठहराव होगा.
>गाड़ी सं. 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का लालगढ़ बिहार हाल्ट पर ठहराव 27 फरवरी 2024 से गाड़ी सं. 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस का 00.58/01.00 बजे तथा गाड़ी सं. 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का 03.41/03.43 बजे लालगढ़ बिहार हाल्ट पर ठहराव होगा.
>गाड़ी सं. 18611/18612 रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस का पतरातू स्टेशन पर ठहराव 26 फरवरी 2024 से गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस का 23.16/23.18 बजे तथा 28 फरवरी 2024 से गाड़ी सं. 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस का 00.33/00.35 बजे पतरातू स्टेशन पर ठहराव रहेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







