
Indian Railways: ट्रेन हादसे में दो की मौत, इस रूट पर कई गाड़ियां रद्द, जानें डिटेल
AajTak
Indian Railways: सोमवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई. हादसे की वजह से रेलवे लाइन को ब्लॉक करना पड़ा, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा तो कई ट्रेनों के रूट्स में बदलाव किया गया है. यहां पढ़िए क्या है पूरा मामला.
ओडिशा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां जाजपुर जिले के कोरई स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इस हादसे में कम से कम दो लोगों की जान चली गई. ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर ये हादसा सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर हुआ. इस हादसे के दौरान रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है.
इन ट्रेनों पर पड़ा असर
इस हादसे के चलते इस रेलवे लाइन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. वहीं, कुछ के रूट्स बदलने पड़े हैं. हावड़ा-भुवनेश्वर जनशताब्दी एक्सप्रेस, शालीमार-पुरी एक्सप्रेस, शालीमार-हैदराबाद एक्सप्रेस, कटक-भद्रक-कटक पैसेंजर स्पेशल, भुवनेश्वर-बालासोर पैसेंजर स्पेशल और कई अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.
इसके अलावा, हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया गया है, बेंगलुरु-संतरागाछी एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के जरिए डायवर्ट किया गया है, तिरुपति-हावड़ा एक्सप्रेस को अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा के जरिए डायवर्ट किया गया है, पुरी-आनंद विहार नंदन कानन एक्सप्रेस को जाखपुरा-जरोली-टाटा के जरिए डायवर्ट किया गया है.
मुआवजे का ऐलान
हादसे का संज्ञान लेते हुए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने हादसे में शिकार लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को बचाव अभियान में तेजी लाने और घायलों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया. साथ ही, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक को घटनास्थल का दौरा करने और जायजा लेने को कहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








