
Indian Railways: ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दोबारा शुरू हो रही ये अहम सर्विस
AajTak
Indian Railways, IRCTC: ऑर्डर में आगे कहा गया, ''शुरुआत में यह सिर्फ राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस कैटेगरी वाली ट्रेनों में ही मान्य रहेगा. ऐसे यात्री जिन्होंने पहले ही टिकट बुक करवा लिए हैं, उनको लेकर कुछ निर्देश जारी किएंगे.''
Indian Railways, IRCTC: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को खुशखबरी दी है. दरअसल, रेलवे अब फिर से अपनी पुरानी अहम सर्विस को शुरू करने जा रहा है, जिससे लोगों को काफी फायदा होने वाला है. रेलवे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेनों में ताजा पका हुआ भोजन फिर से सर्व करने जा रहा है.
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस सर्विस पर असर पड़ा था. इसी सिलसिले में रेलवे ने सभी जरूरी डिपार्टमेंट्स और स्टेकहोल्डर्स को ऑर्डर के बारे में जानकारी दे दी है. ऑर्डर के अनुसार, जोनल रेलवे कैटरिंग चार्जेस को वैरिफाई करेगा और पीआरएस सॉफ्टवेयर में रेट को अपडेट करेगा.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








