
Indian Railways: ट्रेनों में महंगा हुआ खाना-पीना, बढ़ गए दाम? IRCTC ने दिया यह जवाब
AajTak
IRCTC द्वारा ट्रेनों में खाना प्रदान किया जाता है. समय-समय पर आईआरसीटीसी मेन्यू और खाने-पीने की चीजों के दाम में बदलाव भी करता रहता है. कुछ दिनों से खबरें वायरल हो रही हैं कि आईआरसीटीसी ने हाल ही में खाने-पीने के दाम बढ़ा दिए हैं. इसको लेकर यात्री भी असमंजस में हैं. हालांकि, अब आईआरसीटीसी और रेलवे ने इस बारे में जवाब दिया है.
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है क्योंकि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना ट्रेनों में सफर करता है. यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेनों में यात्रियों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया जाता है. समय-समय पर आईआरसीटीसी खाने-पीने के सामानों की कीमतों में संशोधन तो करता ही है. साथ ही साथ अपने मेन्यू में भी बदलाव करता है और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए खानपान की अलग-अलग आइटम को अपने मैन्यू में शामिल करता रहता है. हाल ही में इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं कि आईआरसीटीसी ने खानपान के सामानों में मूल्य वृद्धि कर दी है, जिसको लेकर के पैसेंजर्स भी असमंजस की स्थिति में है.
IRCTC ने कही ये बात एक तरफ तो रेलवे ने कई तरह के मिलने वाले कंसेशन को बंद कर दिया है, इस बात को लेकर ही अभी रेल यात्री काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं और इस इंतजार में है कि रेलवे की तरफ से मिलने वाली विभिन्न कैटेगरी में रियायत एक अब दोबारा लागू होगी. इसी बीच आईआरसीटीसी द्वारा खाने-पीने के सामानों की मूल्य वृद्धि की खबर ने उनके होश उड़ा दिए हैं, लेकिन आईआरसीटीसी और इंडियन रेलवे ने इस बात का खंडन किया है.
IRCTC का कहना है कि हाल फिलहाल यात्रा के दौरान यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले खाने-पीने के सामान की कीमतों में किसी भी तरह के बदलाव नहीं किए गए हैं.
रेलवे की ओर से मिली जानकारी इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आईआरसीटीसी द्वारा किसी भी सामान के मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि पुराना मेन्यू अपने पुराने मूल्य के साथ उपलब्ध है. यात्रियों को ज्यादा विकल्प प्रदान करने हेतु अतिरिक्त अला कार्ट मेन्यू लागू किया गया है. ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को उनकी इच्छा के अनुसार खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध हो पाए.
वहीं, इस संदर्भ में हमने आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह से बात की तो उन्होंने भी इस बात की जानकारी दी कि आईआरसीटीसी द्वारा खानपान की सामग्रियों की कीमतों में किसी भी तरह की मूल्य वृद्धि नहीं की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










