
Indian Railways: गुजरात में भारी बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित, पश्चिम रेलवे ने दी जानकारी
AajTak
गुजरात में भारी बारिश के कारण पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल पर बाजवा स्टेशन पर अधिक जल भराव के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. आइए देखते हैं प्रभावित ट्रेनों की सूची.
गुजरात में बारिश कहर बनकर बरस रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण सड़क परिवहन के अलावा रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल पर भारी बारिश के कारण बाजवा स्टेशन पर अधिक जल भराव के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित 1. 26 अगस्त 2024 को ट्रेन संख्या 19036 अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस रनोली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) होगी. 2. 26 अगस्त 2024 को ट्रेन संख्या 19035 वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस रनोली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारंभ) होगी. 3. 26 अगस्त 2024 को ट्रेन संख्या 22959 वड़ोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस रनोली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारंभ) होगी. गुजरात में आफत की बारिश गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. सोमवार को तेज बारिश का सबसे ज्यादा असर अहमदाबाद में दिखाई दिया. यहां सुबह करीब 3 बजे से बारिश हो रही है. पिछले 12 घंटे में शहर में 6 इंच बारिश दर्ज की गई है. इसके चलते शहर के कई इलाकों में 7 फीट तक पानी भरा हुआ है.
भारी बारिश के चलते गुजरात का सरदार सरोवर नर्मदा बांध ओवरफ्लो होने को है. इसके चलते सोमवार सुबह डैम के 3 गेट खोल दिए गए. गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड समेत 23 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
सीएम ने की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बारिश प्रभावित जिलों वलसाड, तापी, नवसारी, सूरत, नर्मदा और पंचमहल के कलेक्टरों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF और NDRF) की टीमें तैनात की गई हैं और आवश्यक सहायता के लिए उपलब्ध हैं. राज्य सरकार ने बताया कि शनिवार को वलसाड तालुका के निचले इलाकों से 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










