
Indian Railways: इस राज्य में नहीं चलेंगी लोकल ट्रेनें, कोरोना संकट के बीच लिया गया फैसला
AajTak
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे में सभी तरह की लोकल ट्रेन, सबअर्बन ट्रेन और ईएमयू ट्रेन की सेवा रद्द करने का फैसला किया है. इन ट्रेनों को 6 मई 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर किया गया है.
कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. इसका असर अब भारतीय रेलवे (Indian Railways) पर भी काफी देखने को मिल रहा है. रेलवे लगातार कई राज्यों के लिए चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर चुका है. अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लोकल ट्रेन की सेवा पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. दरअसल, रेलवे ने राज्य में सभी तरह की लोकल ट्रेन, सबअर्बन ट्रेन और ईएमयू ट्रेन की सेवा रद्द करने का फैसला किया है. SUBURBAN SERVICES WILL REMAIN SUSPENDED IN WEST BENGAL FROM 6.5.2021 pic.twitter.com/m0og7vtYVs इन ट्रेनों को 6 मई 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर किया गया है. हालांकि, बाकी स्पेशल ट्रेन, पार्सल ट्रेन और माल गाड़ी सभी अपने टाइम टेबल के हिसाब से जारी रहेंगी. पश्चिम बंगाल से दूसरे राज्यों के लिए चलने वाली ट्रेनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. साथ ही लंबे रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को सरकारा द्वारा जारी की गई सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







