
Indian Railway Recruitment: रेलवे ने 5000 से ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
AajTak
NFR Apprentice jobs: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां निकालीं हैं. इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं.
Government Jobs 2022, Railway Jobs: भारतीय रेलवे में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के पास शानदार मौका है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन के लिए आखिरी तारीख 30 जून है. आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
Railway Recruitment 2022: इतने पदों पर निकलीं भर्तियां पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस की 5636 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कटिहार और टीडीएच कार्यशाला के लिए 919 पद, अलीपुरद्वार के लिए 522 पद, रंगिया के लिए 551 पद, लुमडिंग के लिए 1140 पद, तिनसुकिया के लिए 547 पद, न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप के लिए 1,110 पद और डिब्रूगढ़ वर्कशॉप के लिए 847 पद पर भर्तियां निकलीं हैं.
Railway Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होने चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों की आयुसीमा 15 से 24 सास तय की गई है.
Railway Recruitment 2022: कितना देना होगा आवेदन शुल्क इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को 100 रुपये आवेदन देना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
Railway Recriutment 2022: कैसे होगा चयन इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तैयार मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








