
Indian Railway: FREE वाईफाई से जुड़े देश के 6 हजार से ज्यादा रेलवे स्टेशन, 30 मिनट तक मिलती है सुविधा
AajTak
Railway Wifi: वाई-फाई कवरेज वाले 6100 स्टेशनों का लक्ष्य लखनऊ मंडल के उबरनी रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा चालू किए जाने से प्राप्त हुआ है. रेलवे स्टेशन में वाईफाई की सुविधा देने की जिम्मेदारी रेलवे के पीएसयू 'रेलटेल' की है.
Free Wifi at Railway Station: रेलवे की कोशिश है कि फ्री वाईफाई की सुविधा रेल यात्रियों को मिले. स्टेशन पर वेटिंग हॉल में रुके हुए यात्री या फिर स्टेशन पर अपनों का इंतजार कर रहे लोग इंटरनेट की सुविधा अब रेलवे स्टेशन पर भी ले सकते है रेलवे ने एक नई उपलब्धि को हासिल करते हुए देशभर के 6100 रेलवे स्टेशनों पर हाई स्पीड फ्री वाई-फाई इंटरनेट से जोड़ दिया है. वाई-फाई कॅवरेज वाले 6100 स्टेशनों का लक्ष्य लखनऊ मंडल के उबरनी रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा चालू किए जाने से प्राप्त हुआ है. रेलवे स्टेशन में वाईफाई की सुविधा देने की जिम्मेदारी रेलवे के पीएसयू 'रेलटेल' की है. रेलटेल 'रेलवॉयर' के ब्रांड नाम जो कि रेलटेल की खुदरा ब्रॉडबैंड सेवा है, के अंतर्गत अत्याधुनिक सार्वजनिक वाई-फाई उपलब्ध करा रही है. इस परियोजना का मुख्य आकर्षण यह है कि इन 6,100 रेलवे स्टेशनों में से 5000 से अधिक स्टेशन ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जिनमें देशभर के कई दूर-दराज के स्टेशनों जैसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई स्टेशनों और कश्मीर घाटी के सभी 15 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हुई है. वाई-फाई तक पहुंच न केवल समुदायों को जोड़ती है, बल्कि इनोवेशन और विकास के अवसरों की दुनिया भी उपलब्ध कराती है.
स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोग इस सुविधा का उपयोग हाई डेफिनिशन (HD) वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्म, गाने, गेम डाउनलोड करने और ऑनलाइन अपने कार्यालय के कार्य को करने के लिए करते हैं.
यात्री किस तरह से करे रेलवे स्टेशन पर Wifi का प्रयोग कनेक्शन चालू करने के लिए यात्रियों को वाई-फाई विकल्पों को स्कैन करना होगा और रेलवायर चुनना होगा. एक बार जब ब्राउज़र उपयोगकर्ता को रेलवॉयर पोर्टल पर ले जाता है, तो यह एक मोबाइल नंबर मांगेगा, जिस पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा. एक बार कनेक्ट होने के बाद, वाई-फाई कनैक्शन 30 मिनट तक चलेगा. इससे रेल यात्रियों को जुड़े रहने और सूचनाओं से अपडेट रहने में मदद मिलती है.
वाई-फाई प्रतिदिन एक एमबीपीएस की गति से पहले 30 मिनट के उपयोग के लिए 'मुफ़्त' है. 30 मिनट से अधिक 'उच्च' गति पर वाई-फाई सुविधा का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को मामूली सा शुल्क देकर उच्च गति वाला प्लान चुनना होगा. रेलटेल के प्रबंध निदेशक पुनीत चावला कहते है स्टेशनों पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्टेशनों पर वाई-फाई इंटरनेट सुविधा काफी लोकप्रिय और उपयोगी हो गई है. यह माननीय प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








