
Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए गुडन्यूज! आज से चलेंगी ये पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
त्योहारों के समय अक्सर लोग अपने घर जाने का विचार बनाते हैं, इनमें से कई लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन ट्रेनों की अधिक मांग और सीमित सुविधाओं के चलते कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे फिर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू कर रहा है.
त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. आज यानी 22 सितंबर को नवरात्र का पहला दिन है. जैसे ही त्योहारों का सीजन आता है तो घर से बाहर रहने वाले लोग अपने-अपने घर जाने की तैयारी में जुट जाते हैं. इसी बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 22 सितंबर से 1 दिसंबर के बीच कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है. आइए जानते हैं ये स्पेशल ट्रेंने कौन-सी हैं?
22 सितंबर से शुरू ये स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 22 सितंबर 2025 से कई पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. इसमें गोरखपुर से धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03678 सोमवार को दोपहर 3:30 बजे चलेगी और ये सेवा 1 दिसंबर तक जारी रहेगी.
वहीं, पटना से एरणाकुलम के लिए ट्रेन संख्या 06086 रात 11:45 बजे रवाना होगी, ये भी 1 दिसंबर तक चलेगी. धनबाद से कोयम्बटूर के लिए ट्रेन संख्या 06064 सुबह 6:00 बजे चलेगी और इसकी सेवा भी 1 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी.
इसके अलावा नाहरलगुन से चर्लपल्ली के लिए ट्रेन संख्या 07047 मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे चलेगी और 2 दिसंबर तक जारी रहेगी, सांतरागाछि से अजमेर के लिए ट्रेन संख्या 08611 मंगलवार रात 7:55 बजे रवाना होगी और ये सेवा 24 नवंबर तक जारी रहेगी. अगरतला से चर्लपल्ली के लिए ट्रेन संख्या 07029 शुक्रवार सुबह 6:20 बजे चलेगी और 28 नवंबर तक जारी रहेगी.
काचीगुड़ा से मदुरै के लिए ट्रेन संख्या 07191 सोमवार रात 8:30 बजे रवाना होगी और ये सेवा 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी. वहीं, कोल्लम से हैदराबाद के लिए ट्रेन संख्या 07194 सोमवार सुबह 10:45 बजे चलेगी और 1 दिसंबर तक यात्रियों को सेवा देने का काम करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










