
Indian Railway: बनारसवासियों के लिए रेलवे की सौगात, इस स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
AajTak
Bhartiya Railways: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं के लिए काम करता रहता है. इसी कड़ी में अब रेलवे ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नया फुट ओवर ब्रिज खोला है. आइए जानते हैं इस रेलवे ब्रिज की क्या हैं खासियत.
भारतीय रेलवे यात्री सुविधाओं को लेकर काफी संवेदनशील हैं और यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नया फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया है, जो अब आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. इस फुट ओवर ब्रिज के चालू हो जाने से अब वाराणसी कैंट पर फुट ओवर ब्रिज की कुल तादाद 3 हो गई है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पर 144 मीटर लम्बे और 10 मीटर चौड़े तीसरे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है और 11 मई से यह फुटओवर ब्रिज यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस FOB निर्माण कार्य के लिए वाराणसी के व्यस्ततम यार्ड में यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 घंटे से अधिक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया था.
जानिए क्या है इस फुट ओवर ब्रिज की खासियत इस फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों के आवागमन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अत्याधुनिक साइनेज प्रदान किए गए हैं. इस FOB से मुख्य स्टेशन भवन (मुख्य शहर की ओर) से दूसरे प्रवेश द्वार की ओर (कैंट क्षेत्र की ओर) तथा प्लेटफ़ॉर्म संख्या 2/3,4/5, 6/7 और 8/9 पर यात्रियों को सीढ़ियो के द्वारा आवागमन में और अधिक सुविधा होगी.
एक तरफ जहां इस FOB को दिव्यांग यात्रियों के अनुकूल लिए बनाया गया है तो वहीं, इस फुट ओवर ब्रिज द्वारा सौर ऊर्जा पैदा करने के लिए छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं जिससे स्टेशन की जरूरतों के लिए बिजली की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण भी होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










