
Indian Railway: पुरी, गंगासागर और कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
Bhartiya Railway Special Train: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल इंदौर स्टेशन से पुरी, गंगासागर और कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है. इसके लिए बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. यहां पढ़ें यात्रा की डिटेल्स.
Special Train From Indore, IRCTC's Swadesh Darshan: भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश के लोगों को तोहफा देने जा रही है. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल इंदौर स्टेशन से जल्द ही नई ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है. यह ट्रेन उन तीर्थयात्रियों के लिए होगी जो पुरी गंगासागर के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या मन्दिर के भी दर्शन करवाए जाएंगे.'
5 नवंबर से चलेगी ट्रेन स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से पुरी, गंगासागर के साथ कामाख्या मंदिर की यात्रा के लिए रवाना होगी. मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को इस सफर के लिए ट्रेन 5 नवंबर, 2022 तक का इंतजार करना होगा. इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को 9 रात और 10 दिनों की यात्रा कराई जाएगी. वहीं, इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 16,950 रुपये का किराया देना होगा.
क्या-क्या सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी? इस यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए तमाम सुविधाएं भी यात्रियों को दी जाएंगी. इसमें चाय-नाश्ते के साथ तीन वक्त के खाने की भी सुविधा प्राप्त कराई जाएगी. साथ ही कोविड के सब नियमों का भी ध्यान रखा जाएगा. नॉन एसी स्टैंडर्ड होटल में यात्रियों को विश्राम और स्नान की भी सुविधा दी जाएगी और स्थानीय सैर के लिए टूरिस्ट्स को बसों की सुविधा भी दी जाएगी.
वहीं,बात अगर दुर्घटना बीमा की की जाए ,तो टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपए का बीमा मिलेगा.
यहां से करे बुकिंग वैसे तो ये ट्रेन नवंबर के महीने में शुरू होगी,मगर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है. पर्यटक इसकी बुकिंग www.irctctourism.com पर ऑनलाइन या एजेंट से भी करा सकते हैं. ट्रेन की अधिक जानकारी या ट्रेन की बुकिंग से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए IRCTC के जबलपुर, भोपाल या फिर इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्री संपर्क कर सकते है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










