
Indian Railway: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर IRCTC ने खोला एग्जीक्यूटिव लाउंज, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
AajTak
IRCTC Executive Lounge: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने हवाई अड्डे की तर्ज पर विश्वस्तरीय लाउंज खोला है. यात्री प्रवेश शुल्क देकर इस लाउंज में मिल रहे वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे. इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 1 से एग्जीक्यूटिव लाउंज तक पहुंचने के लिए एक नया कैप्सूल एलिवेटर भी लगाया गया है.
IRCTC Executive Lounge at New Delhi Railway Station: रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा और यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक नया विश्व स्तरीय एग्जीक्यूटिव लाउंज खोला गया है. यात्री इस लाउंज में म्यूजिक, वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन, बहु व्यंजन जैसी कई सारी स्तरीय सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









