
Indian Railway: देश में 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें! जानें क्या है रेलवे की तैयारी
AajTak
High Speed Trains in India: भारतीय रेलवे लगातार ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है. इसके लिए रेलवे ने एशिया का पहला स्पीड टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया है. इसमें नए-नए मॉडल तैयार किए जाएंगे और साथ ही उन मॉडल को ट्रैक पर चेक भी किया जाएगा. आइए जानते हैं क्या है रेलवे का प्लान.
भारत में तेज गति से चलने वाली ट्रेन की परिकल्पना लगभग अब सच होने की स्थिति में है. रेलवे की कोशिश है वंदे भारत, शताब्दी या फिर राजधानी की स्पीड को 130 से 160 तक के ट्रैक पर रखा जाए. सेमी हाई स्पीड ट्रेन की दिशा में वंदे भारत ने अब तक कई नए आयाम स्थापित किए हैं. जानिए कैसे 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की ट्रेन का सपना साकार होगा.
एशिया का पहला स्पीड टेस्ट ट्रैक तैयार भविष्य कई बार वर्तमान को दिशा देने का काम करता है. हम जब भी विदेशों की हाई स्पीड ट्रेन को देखते हैं तो ये सोचते हैं कि आखिर कब भारत में भी 300 या 400 किमी की रफ्तार से ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी. भारतीय रेलवे इसके लिए प्रयासरत है. रेलवे ने एशिया का पहला स्पीड टेस्ट ट्रैक तैयार किया है. इसमें नए-नए मॉडल तैयार किए जाएंगे और साथ में उन मॉडल को चेक भी इस ही ट्रैक पर किया जाएगा.
इन टेस्टिंग ट्रैक ने पुल निर्माण की तकनीक को बदला असल में रेलवे की कोशिश है कि नए-नए ट्रैक तैयार किए जाएं. बुलेट ट्रेन के लिए अहमदाबाद से मुंबई का काम लगातार चल रहा है. इसके अलावा भविष्य में यात्रियों को गति के साथ उनके गंतव्व तक लाया जाए, उसकी पहल भी रेलवे करेगा. इन टेस्टिंग ट्रैक ने पुल निर्माण की तकनीक को बिल्कुल बदल दिया है.
रेलवे अभी 65 km तक इस ट्रैक को बनाने की तैयारी कर रहा है. ये पहला ऐसा ट्रैक होगा जिसे देश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर फैसले लिए गए. जैसे पहाड़ी इलाकों में तेज रफ्तार में कैसे ट्रेन चलेगी इसके लिए टेस्टिंग पटरी को घुमावदार कर दिया गया, मैदानी इलाकों में कैसे ट्रेन चलेगी उसके लिए ट्रैक को तैयार किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










