
Indian Railway: ट्रेनों के पंखे चोरी रोकने के लिए रेलवे का यूनिक आइडिया जानते हैं आप?
AajTak
ट्रेन में लगे पंखे की करें तो यह सभी बिजली उपकरणों से अलग होते हैं, इन्हें विशेष तौर पर डीसी में 110 वोल्ट पर चलने के लिए तैयार किया जाता है. यह पंखे घर में नहीं चल सकते इसलिए इन्हें चोरी करना भी बेकार है.
Indian Railway: गर्मी से बचाव के लिए भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेनों में पंखे लगाए जाते हैं. ट्रेन में सफर के दौरान आपने भी पंखे लगे देखे होंगे और ऐसी खबरें भी सुनी होंगी कि ट्रेन में सामान चोरी हो गया या रेलवे का सामान चोरी कर लिया गया. आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि ट्रेनों में लगे पंखे चोरी नहीं हो सकते.
अगर ट्रेन के पंखों को कोई चोरी कर भी ले तो यह किसी काम के नहीं रहते. दरअसल, रेलवे के पंखों में एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इन पंखों का निर्माण ऐसे किया जाता है कि आम तौर पर बिजली के उपकरण एसी (अल्टरनेटिव करेंट) और डीसी (डायरेक्ट करेंट) पर ही चलते हैं. घर में अल्टरनेटिव करेंट पर ही सभी उपकरणों को चलाया जाता है. वहीं, अगर डायरेक्ट करेंट यानी डीसी की बात करें तो इसमें कम पॉवर बिजली उपकरणों को चलाया जाता है. जिसमें 5 वॉल्ट से लेकर 24 वॉल्ट से जुड़े बिजली के समान या चार्जिंग उपकरणों को इससे जोड़ा जा सकता है.
जबकि ट्रेन में लगे पंखे की करें तो यह सभी बिजली उपकरणों से अलग होते हैं, इन्हें विशेष तौर पर डीसी में 110 वोल्ट पर चलने के लिए तैयार किया जाता है. यह पंखे घर में नहीं चल सकते इसलिए इन्हें चोरी करना भी बेकार है.
अलर्ट सिस्टम से मिलती है जानकारी ट्रेन में इन पंखों को 3-3 के लाइन में लगाते हैं. हर कोच में 3 पंखे सामने की तरफ दो पंखे दूसरी तरफ होते हैं. ऐसे में अगर एक भी पंखे का तार कट जाए या छेड़छाड़ की जाए तो बाकी पंखे भी चलना बंद हो सकते हैं. एक तरह अलर्ट सिस्टम से रेलवे को पंखों पर जुड़ी जानकारी मिल सकती है.
हालांकि, पिछले कुछ साल में रेलवे में चोरी को लेकर सख्ती देखी गई है. रेलवे को राष्ट्रीय संपत्ति माना जाता है, इसे नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ धारा 380 के तहत कार्यवाही का प्रावधान भी है. जिसमें 7 साल तक की सजा का प्रावधान एवं जुर्माना शामिल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










