
Indian Railway: इस राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों पर घटी प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत, जानें कितना हुआ सस्ता
AajTak
Platform Ticket Price: पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जबलपुर, मदन महल, कटनी, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, रीवा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर और पिपरिया में अब प्लेटफार्म टिकट के लिए 20 रुपये देने पड़ेंगे.
Indian Railways Platform Ticket Price: कोरोना संक्रमण के दौरान स्टेशनों पर बेवजह जुटने वाली भीड़ को रोकने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों (Platform Ticket Price) में इजाफा कर दिया था. इस फैसले की देशभर में बड़े स्तर पर आलोचना की गई थी. लेकिन अब रेलवे ने अब जबलपुर सहित मंडल के 11 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट को सस्ता कर दिया है. जिसके लिए अब 50 की बजाए 20 रुपये देने होंगे. जबलपुर मंडल के 11 रेलवे स्टेशनों में मात्र 20 रूपए में मिलेगी प्लेटफार्म टिकट । #wcr @BhopalDivision @drmkota @drmjabalpur pic.twitter.com/wAHjO0odF5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











