
Indian Navy News: भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत , Project-75 के तहत चौथी पनडुब्बी Vela शामिल
AajTak
वेला पनडुब्बी (Vela submarine) को बनाने की शुरुआत 6 मई 2019 को हुई थी. इसके बाद इसके बंदरगाह और समुद्र के अंदर के ट्रायल, जिनमें हथियार और सेंसर का ट्रायल शामिल था. ये सब कोविड प्रतिबंधों के दौरान ही हुआ. प्रोजेक्ट 75 के तहत फ्रांस से भारत को 6 पनडुब्बी मिलनी हैं, इनमें से चौथी वेला रही.
भारतीय नौसेना (India Navy) को प्रोजेक्ट 75 ( Project 75) के तहत चौथी पनडुब्बी ‘Vela’ की सौगात मिली है. प्रोजेट 75 में स्कॉर्पीन क्लास की 6 पनडुब्बी शामिल हैं. ये सभी पनडुब्बी मेड इन इंडिया हैं . अब तक जितनी भी पनडुब्बी इस प्रोजेक्ट के तहत बनी हैं, उन्हें मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड (MDL) मुंबई में बनाया गया है. इसका फ्रांस के मैसर्स नेवल ग्रुप के साथ समझौता है. वेला पनडुब्बी को बनाने की शुरुआत 6 मई 2019 को हुई थी. इसके बाद इसके बंदरगाह और समुद्र के अंदर जुड़े ट्रायल, जिनमें हथियार और सेंसर का ट्रायल शामिल था. 4th submarine of Project – 75, Yard 11878, which includes construction of six submarines of Scorpene design, constructed at #MazagonDockShipbuildersLimited, Mumbai under collaboration with M/s Naval Group, France was delivered to the Indian Navy, today. https://t.co/FnwVcH4Kp0 pic.twitter.com/eKsfeEte4o

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










