
‘Indian Car of the Year’ बनी ये SUV, Anand Mahindra बोले Thank You!
AajTak
इस साल महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक एसयूवी (Mahindra SUV) को ‘इंडियन कार ऑफ द इयर’ चुना गया है. आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इसके लिए एक बड़ा सा थैंक्यू नोट लिखा है. जानें इस कार के बारे में...
महिंद्रा के कई एसयूवी ब्रांड जैसे बोलेरो (Mahindra Bolero), स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को इंडिया में बहुत पसंद किया जाता है. अब कंपनी के एक एसयूवी ब्रांड को ‘Indian Car of The Year' चुना गया है.
XUV700 है वर्ल्ड क्लास कार महिंद्रा एंड महिंद्रा की Mahindra XUV700 को लॉन्च हुए कुछ ही वक्त हुआ है. लेकिन इसकी मार्केट में जबरदस्त मांग है. इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट बुक हो चुकी हैं और अब इसे ‘इंडियन कार ऑफ द इयर’ भी चुन लिया गया है.
ICOTY Jury ने महिंद्रा एक्सयूवी700 को Indian Car of the Year चुना है. इस गाड़ी के बारे में ICOTY का कहना है, ‘कई अन्य कारों से रूबरू होने के बाद इस साल इंडियन कार ऑफ द इयर का अवॉर्ड इंडिया में ही बनी Mahindra XUV700 को दिया जाता है. इस कार को देखने के बाद लगता है कि इंडियन कंपनियां अब वर्ल्ड क्लास (World Class Car) भारत में ही बना रही हैं.
After coming very close in previous with other products, the big one, the Indian Car of the Year award, was taken by the homegrown @MahindraXUV700 . It truly shows that Indian manufacturers are now building world class products, at home pic.twitter.com/C0U00I1c1J
Made in India का Pride है XUV700 Mahindra XUV700 को Indian Car of the Year चुने जाने पर आनंद महिंद्रा ने ट्ववीट (Anand Mahindra Tweet) कर अपनी खुशी जाहिर की है. इस बारे में उन्होंने लिखा है, ‘ये हमारे लिए एक बहुत बड़ा दिन है. इंडिया में बने वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट को ये पहचान देने और प्रोत्साहित करने के लिए ज्यूरी का शुक्रिया. इस कार को गर्व (Pride) के साथ इंडिया में डेवलप और डिजाइन किया गया है.‘

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









