
India vs West Indies Series: पाकिस्तान का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी टीम इंडिया, शिखर धवन की कप्तानी में होगा धमाल
AajTak
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला 3 रनों से जीत लिया है. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमो के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में खेले जा रहे हैं...
India vs West Indies Series: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है और यहां जीत के साथ आगाज किया है. टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 3 रनों से जीत लिया. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (24 जुलाई) को खेला जाएगा.
सीरीज के सभी मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में खेले जा रहे हैं. रविवार को होने वाले मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का है.
इस रिकॉर्ड में भारत-पाकिस्तान अभी बराबरी पर
यदि भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाला दूसरा वनडे भी जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की लगातार 12वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत होगी. इस तरह भारत किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा 12 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा. फिलहाल इस मामले में अभी भारत और पाकिस्तान 11-11 सीरीज जीत के साथ बराबरी पर हैं.
2007 से अब तक वेस्टइंडीज से नहीं हारा भारत
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं. आखिरी बार मई 2006 में हार झेलनी पड़ी थी. फिर जनवरी 2007 से वनडे सीरीज में जीतना शुरू किया, तो टीम इंडिया का विजयरथ अब तक जारी है. इस बार शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में हरा दिया है. अब दूसरे मैच मे भी हराने में कामयाब होते हैं, तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











