
India vs West Indies Series: इस चैनल पर देख पाएंगे इंडिया vs वेस्टइंडीज लाइव मैच, जानिए कब और कहां होगी टक्कर
AajTak
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच आज ही खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह टक्कर पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में होगी. भारतीय टीम इंग्लैंड को उसी के घर में वनडे-टी20 मैचों की सीरीज में हराकर आई है...
India vs West Indies Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है. यहां शिखर धवन की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच टी20 मैचों की सीरीज भी होगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा.
इंग्लैंड को उसी के घर में वनडे-टी20 मैचों की सीरीज में हराकर आई टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच आज (22 जुलाई) ही खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह टक्कर पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम क्विंस पार्क ओवल में होगी. फैन्स को भी इस मैच और सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं इस मैच के बारे में सबकुछ...
The #WIvIND ODI series begins tomorrow! 👍 👍 Drop a message in the comments below & cheer for #TeamIndia. 👏 👏 pic.twitter.com/fYudJX0De8
विंडीज दौरा: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












