
India vs West Indies 3rd T20I Playing 11: ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री पक्की? विराट कोहली-ऋषभ पंत बाहर, ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम मिलने के कारण प्लेइंग-11 में दो खिलाड़ियों की जगह खाली हुई है. ऐसे में कोलकाता में होने वाले तीसरे टी-20 मैच में बदलाव देखने को मिलेंगे.
India vs West Indies 3rd T20I Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच रविवार को कोलकाता में तीसरा टी-20 मैच खेला जाना है. भारत इस सीरीज़ को पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुका है, ऐसे में वेस्टइंडीज़ की टीम चाहेगी कि वह इस मैच में जीत हासिल कर अपने दौरे को हाई पर खत्म करें. लेकिन टीम इंडिया के पास इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका होगा. बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना इसलिए आसान और जरूरी भी हो गया है, क्योंकि पूर्व कप्तान विराट कोहली और सीरीज़ में उप-कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत को तीसरे टी-20 में आराम दे दिया गया है. दोनों ही खिलाड़ी बायो बबल से बाहर निकल अपने घर लौट गए हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












