
India Vs West Indies 1st T20 Score Update: 200वें मैच में हारी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने ऐसे पलटा हारा हुआ मैच
AajTak
वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में जीत के साथ दमदार आगाज किया. पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया, जिसमें मेजबान वेस्टइंडीज ने 4 रनों से जीत दर्ज की. इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
India Vs West Indies 1st T20 Score Update: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हार के साथ शुरुआत हुई. सीरीज का पहला मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा. मैच आखिरी बॉल तक गया, जिसमें मेजबान वेस्टइंडीज ने 4 रनों से जीत दर्ज की. भारतीय टीम का यह 200वां टी20 मुकाबला था, लेकिन इसे जीत के साथ यादगार नहीं बना सके.
बता दें कि मैच जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 150 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम ने 9 विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी. भारतीय टीम के लिए डेब्यू मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव सब फेल रहे.
तिलक के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला
सूर्या ने मैच में 21 रन बनाए. जबकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा तक नहीं छू सका. पंड्या ने 19, संजू ने 12, गिल ने 3 और ईशान किशन ने सिर्फ 6 रन बनाए. आखिर में 12 गेंदों पर 21 रन चाहिए थे. तब अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर उम्मीद जगाई, पर जीत तक नहीं पहुंचा सके.
एक बता तो माननी पड़ेगी कि मैच से पहले जिस वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी को कमजोर आंका जा रहा था, उसी ने आखिर में पूरा गेम पलट दिया. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और ओबेड मैकॉय ने 2-2 विकेट लिए. तीनों ने कसी हुई गेंदबाजी की.
West Indies hold their nerve and go 1-0 up in the five-match T20I series 👏#WIvIND | 📝: https://t.co/NfcMJQlC3w pic.twitter.com/sMBCfpSh8W

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











