
India vs South Africa T20 World Cup: विराट कोहली ने कैच छोड़ा, रोहित शर्मा ने रनआउट... दिग्गजों ने ही कर दिया निराश
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस मैच में विराट कोहली का कैच छोड़ना और कप्तान रोहित शर्मा का रन आउट का मौका गंवाना भारी पड़ गया....
India vs South Africa T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को पहली हार झेलनी पड़ी है. रविवार (30 अक्टूबर) को पर्थ में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस हार में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग सबसे बड़ा फैक्टर रही है.
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में अपने तीन में से दो मैच जीते हैं. इसी एक मैच में हार मिली है. इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत बाकी दिग्गजों ने ही सबसे ज्यादा निराश किया है. अहम मौके पर मुख्य खिलाड़ी का कोहली ने कैच छोड़ दिया था. जबकि रोहित ने आसान रनआउट का मौका गंवा दिया.
कोहली ने छोड़ा मार्करम का आसान कैच
दरअसल, अफ्रीका टीम को मैच में 134 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 56 रन बना दिए थे. यहां एडेन मार्करम (30) और डेविड मिलर (10) क्रीज पर थे. इस वक्त टीम इंडिया को एक विकेट की तलाश थी. तब 12वां ओवर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए. इस ओवर में एक विकेट लेने का मौका बना था.
ओवर की पांचवीं बॉल पर मार्करम ने लंबा हिट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन बॉल हवा में ही बाउंड्री के अंदर रह गई. बॉल के नीचे विराट कोहली थे, तो साथी खिलाड़ी और फैन्स को लगा कि आसान कैच हो जाएगा. हालांकि कैच आसान ही था. कोहली आराम से बॉल के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें यह कैच टपका दिया. ऐसे में मार्करम को जीवनदान मिला और उन्होंने फिर फिफ्टी लगा दी.
Aisy kaisy chaly ga #Kohli bhai Apko jeetna he prosio ki khatir Catch drop...😐#INDvSA #T20WorldCup pic.twitter.com/OsKboF2Z8T

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










