
India vs South Africa 2nd ODI Live Score: रायपुर वनडे में भारत 300 पार, KL राहुल-जडेजा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
AajTak
IND vs SA 2nd ODI Live Score: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की थी.
Live cricket score India vs South Africa Ranchi ODI: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं. ऋतुराज गायकवाड़ 105 रन बनाकर आउट हुए. वहीं विराट कोहली 102 रन बनाकर आउट हुए.
इस मुकाबले की लाइव कवरेज को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं और मैच से जुड़े अपडेट भी हम यहां एडऑन कर रहे हैं, ऐसे में इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें. रायपुर में वैसे आज तक केवल एक ही वनडे 21 जनवरी 2023 में हुआ था. जहां भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की थी.
ऐसे चल रही है भारत की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही. रोहित और यशस्वी दोनों ही लय मे दिखे. लेकिन 5वें ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा. रोहित लगातार तीन चौके लगाकर बैटिंग कर रहे थे. रोहित ने 14 रन बनाए. 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी ने 22 रन बनाए. वहीं, कोहली ने छक्के के साथ अपना खाता खोला. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66-2 था. 16वें ओवर में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद ऋतुराज और कोहली ने फिफ्टी लगाई. कोहली ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया. 34वें ओवर में ऋतुराज ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ये वनडे करियर में उनका पहला शतक है. 36वें ओवर में उनका विकेट गिरा. गायकवाड़ ने 105 रन बनाए.
कोहली और ऋतुराज के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. 38वें ओवर में कोहली ने 90 गेंदों पर शतक लगाया. यह बैक-टू-बैक दूसरी कोहली की सेंचुरी है. कोहली का यह वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा. हालांकि उनकी शतकीय पारी कुछ देर बाद ही खत्म हो गई. उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए. उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के आए. वह लुंगी एनगिडी की गेंद पर एडेन मार्करम को कैच दे बैठे. इसके बाद आए वॉशिंंगटन सुंदर भी महज 1 रन पर रन आउट हो गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










