
India vs SA, KL Rahul : केएल राहुल बने भारतीय टीम के 34वें टेस्ट कप्तान, 2021 ने बदली किस्मत
AajTak
राहुल हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी कप्तान चुने गए थे. केएल राहुल टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले 34वें खिलाड़ी बने हैं.
जोहानिसबर्ग में सोमवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर इंतजार कर रही थी. कप्तान विराट कोहली पीठ में दर्द के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए और उनकी जगह सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे. राहुल हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी कप्तान चुने गए थे. केएल राहुल टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले 34वें खिलाड़ी बने हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












