
India vs Pakistan Women's T20 WC: वर्ल्ड कप में आज भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, हरमन आर्मी पर देश को जीत दिलाने की चुनौती
AajTak
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज (12 फरवरी) भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा. स्मृति मंधाना चोट के चलते इस महामुकाबले से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी रहेगी.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. भारत का सामना पाकिस्तान से है. दो पड़ोसी देशों के बीच यह मुकाबला आज (12 फरवरी) केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा. मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी. वहीं बिस्माह मारूफ पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 6.30 बजे से आयोजित होगा.
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला वैसे भी रोमांचक होता है. पिछले पांच साल में दोनों टीमों के बीच प्रदर्शन में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला है. हालांकि पाकिस्तान ने भारत को पिछले साल एशिया कप में जरूर हराया था. उस मैच में भारतीय टीम की हार की बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना रहा. भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दबदबे को लगातार चुनौती दे रही है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम कुछ खास नहीं कर सकी है.
Just 1️⃣ Day away from India's first clash of the #T20WorldCup! ⏳ Go well, #TeamIndia 🇮🇳 👍 Drop a message in the comments below and wish the Women in Blue! 👏 👏 pic.twitter.com/LTaZ2DfF12
स्मृति मंधाना इंजरी के चलते बाहर
पाकिस्तान के खिलाफ इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग चुका है. उप-कप्तान स्मृति मंधाना उंगली की चोट के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होगी और उनका बाकी के मैचों में खेलना संदिग्ध है. स्मृति मंधाना के बाहर होने के चलते बल्लेबाजी में कप्तान हरमनप्रीत पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली शेफाली वर्मा भी पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने को उत्सुक होंगी. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स से भी अच्छी पारी की उम्मीद है.
गेंदबाजों को अच्छा खेल दिखाना होगा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











