
India vs Pakistan and Gadar-2: बॉलीवुड से क्रिकेट के मैदान तक 'गदर', भारत-पाकिस्तान मैच में चलेगा 'तारा सिंह का हथौड़ा'
AajTak
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर-2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सनी देओल स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है. इसके बाद फैन्स को भारत और पाकिस्तान मैच का डबल डोज भी मिलने वाला है. यानी सिनेमाघरों के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी फैन्स को 'गदर' मचती दिखाई देगी. फिल्मी पर्दे पर सनी देओल गदर मचाएंगे. जबकि क्रिकेट के मैदान पर भारतीय क्रिकेटर गदर मचाने को तैयार हैं.
सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर-2' एकदम खास मौके पर एंट्री मारने वाली है. भारत समेत दुनियाभर में इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. बड़े पर्दे पर धमाका मचाने के लिए यह 'गदर-2' फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने आने वाली है. इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है. यह फिल्म बेहद ही खास मौके पर आने वाली है. सबसे पहले तो यह है कि 4 दिन बाद ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है.
उसके बाद फैन्स को भारत और पाकिस्तान मैच का डबल डोज भी मिलने वाला है. यानी सिनेमाघरों के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी फैन्स को 'गदर' मचती दिखाई देगी. फिल्मी पर्दे पर सनी देओल गदर मचाएंगे. जबकि 2 सितंबर को क्रिकेट के मैदान पर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ी गदर मचाने को तैयार हैं.
बॉलीवुड से क्रिकेट के मैदान तक एकसाथ होगी 'गदर'
गदर-2 के ट्रेलर को जिस तरह से रेस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म एक महीने से भी ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में 'गदर' मचाती दिखाई दे सकती है. इसकी कमाई भी 200 या 300 करोड़ के भी पर जा सकती है. ऐसे में 2 सितंबर को जब क्रिकेट के मैदान पर रोहित एंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. तब रोमांच अपने चरम पर होगा.
उस वक्त सिनेमाघरों में सनी देओल गदर मचाते नजर आएंगे. जबकि क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान की फजीहत करते दिखाई देंगे. जब बड़े पर्दे पर सनी देओल का हथौड़ा चलता नजर आएगा. तब मैदान पर रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी अपना बल्ला रूपी हथौड़ा चलाते दिखाई देंगे. यह बात गदर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी कही है.
भारत-पाकिस्तान मैच में चलेगा तारा सिंह का हथौड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











