
India vs Northamptonshire: प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया की जीत, हर्षल पटेल ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच में जीत दर्ज की है. रविवार को हुए इस मैच में भारत ने दस रनों से जीत दर्ज की.
भारत और इंग्लैंड के बीच एक तरफ एजबेस्टन में टेस्ट मैच चल रहा है, जबकि दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी-20 का दूसरा प्रैक्टिस मैच खेला है. भारत ने रविवार को हुए नॉर्थ हैम्पशायर को 10 रनों से मात दी. प्रैक्टिस मैच में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 149 का स्कोर बनाया. भारत के लिए जीत के हीरो हर्षल पटेल साबित हुए, जिन्होंने मुश्किल वक्त में तूफानी फिफ्टी जड़ी. हर्षल पटेल ने सातवें नंबर पर बैटिंग की और 36 बॉल में 54 रन ठोक दिए. इस पारी में हर्षल ने पांच चौके और 3 छक्के जमाए. इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. संजू सैमसन 0, ईशान किशन 16, राहुल त्रिपाठी 7, सूर्यकुमार यादव 0 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान दिनेश कार्तिक ने 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. लेकिन अंत में कमाल हर्षल पटेल ने ही किया. अगर बॉलिंग की बात करें तो भारत के सभी बॉलर्स को यहां पर विकेट मिला. अर्शदीप सिंह, आवेश खान, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल को यहां 2-2 विकेट मिले. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और वेंकटेश अय्यर को भी एक-एक विकेट मिला.
भारत का स्कोर- 149/8नॉर्थ हैम्पशायर का स्कोर- 139/10
आपको बता दें कि टीम इंडिया को 7 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच 7, 9 और 10 जुलाई को टी-20 मैच हैं. जबकि 12, 14 और 17 जुलाई को वनडे मैच खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











