
India Vs England Test Match: बदल गई भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच की टाइमिंग, इंडियन फैन्स के लिए हुआ बड़ा फैसला
AajTak
India Vs England Test Match Timing: टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मैच में भारत और इंग्लैंड 1 जुलाई को आमने-सामने होंगे. इस मैच की टाइमिंग में कुछ बदलाव किया गया है, ऐसा भारतीय फैन्स को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से एक जुलाई का इंतज़ार है. इसी दिन भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है, जो सीरीज़ का डिसाइडर मुकाबला है. पिछले साल खेली गई सीरीज़ का यह आखिरी बचा हुआ मैच है, ऐसे में दोनों टीमों की ज़बरदस्त तैयारी है. मैच शुरू होने से पहले काफी कुछ घट रहा है, इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच की टाइमिंग ही बदल दी है. भारतीय फैन्स के लिए अब इंग्लैंड ने टेस्ट मैच को आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया है, ताकि भारत के समयानुसार टाइमिंग मैच की जा सके. डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच अब लोकल समयानुसार 10.30 बजे शुरू होगा. वैसे इंग्लैंड में टेस्ट मैच सुबह 11 बजे शुरू होते हैं. अगर भारत के समय को मिलाएं तो यह टेस्ट मैच अब दोपहर 3 बजे शुरू होगा. पहले ये टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होने वाला था. अगर मैच दोपहर को 3 बजे शुरू होगा, तब देर रात को 10 बजे तक स्टम्प की टाइमिंग हो जाएगी. यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि भारत में बैठे फैन्स आसानी से और लंबे वक्त तक टेस्ट देख सकें. हालांकि, मैच के लिए आधा घंटा एक्स्ट्रा भी सेव किया जाता है, अगर रोशनी रही तो मैच खेला जा सकता है. अगर भारत की बात करें तो यहां पर कोई टेस्ट मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होता है, जबकि शाम को 5 बजे तक खत्म हो जाता है. लेकिन इंग्लैंड में यह टाइमिंग 11-6 की है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले एजबेस्टन टेस्ट पर हर किसी की नज़र है, क्योंकि पिछले साल ये सीरीज़ खेली गई थी जिसमें अभी भारत 2-1 से आगे है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










