
India vs Bangladesh World Cup 2023 Match: भारत का विजयरथ रोकने में बांग्लादेश भी नाकाम, रोहित-कोहली के दम पर 7 विकेट से जीता मैच
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बुधवार पुणे में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को हराया. इस जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है. मैच के हीरो कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली रहे हैं.
India vs Bangladesh World Cup 2023 Match Updates: भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब बेहद रोमांचक होता जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की है. टीम ने बुधवार (19 अक्टूबर) पुणे में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी.
बांग्लादेशी टीम भी भारत का विजय रथ रोकने में नाकाम रही है. इस जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है. बांग्लादेश के खिलाफ धांसू जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली रहे हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ पारियां खेलीं.
कोहली और गिल ने खेली ताबड़तोड़ पारी
मैच में 257 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की और 41.3 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया. किंग कोहली ने 97 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. जबकि शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर 53 और रोहित ने 40 गेंदों पर 48 रन बनाए.
मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 19 रन और केएल राहुल ने 34 रन बनाए. बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज भारतीय स्टार बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट झटके, जबकि तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 1 विकेट लिया.
भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश टीम ऐसे हुई ढेर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










